बांस की झाड़ियों में फंदे से लटकता वृद्ध का शव बरामद

फूलबाड़ी,29 फरवरी (नि.सं.)।  राजगंज में एक वृद्ध का शव घर के पास बांस की झाड़ियों में फंदे से लटकता बरामद किया गया है। यह घटना बुधवार शाम को राजगंज ब्लॉक अंतर्गत कालीनगर संलग्न माझियाली गांव में घटी है। मृतक का नाम लेलेन राय (65) है।


रिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम को परिवार के सदस्यों ने लेलेन राय का शव घर के पास बांस की झाड़ियों में पेड़ से लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी राजगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। परिजनों को आत्महत्या का सही कारण समझ नहीं आ रहा है। आज शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *