बीयर न मिलने पर होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 3 मार्च (नि.सं.)। आधी रात को होटल में बीयर की मांग करने के बाद जब बीयर नहीं मिला तब बदमाशों ने कई होटलों में तोड़फोड़ की थी। इस घटना के संबंध में एनजेपी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सुब्रत गांगुली और मोहम्मद सबनम कमाली है। सुब्रत गांगुली भक्तिनगर कठलतला का निवासी है और मोहम्मद सबनम कमाली राजाहोली का निवासी है।

ज्ञात हो कि बुधवार रात को एनजेपी स्टेशन में दादागिरी और गुंडागर्दी करने का आरोप कुछ स्थानीय युवकों के खिलाफ उठे थे। कुछ युवक होटल में घुसकर बीयर की मांग कर रहे थे। लेकिन होटल कर्मचारियों ने कहा कि यहां बीयर नहीं मिलता है। आरोप है कि इस दौरान उक्त युवकों द्वारा होटल में घुस कर कर्मचारियों के साथ मार पिट और होटलों में तोड़-फोड़ की गयी।

इस घटना में एक पान की दुकान में क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से एनजेपी परिसर में काफी तनाव का माहौल देखा गया था। तोड़फोड़ के बाद युवक वहां से चले गए। दूसरी तरफ, गुस्साये व्यवसायियों ने गुरूवार को एनजेपी स्टेशन परिसर इलाके में कई होटलों को बंद कर दिया। इस बीच पूरे घटना को लेकर एनजेपी थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwincasiveratophillbetmobilbahisjojobetjojobet girişStarzbetStarzbetkargabetCasibomcasibomholiganbetStarzbetStarzbetgrandpashabetsupertotobetxslotcasinoroyaltipobetbetwild girişchild pornesrar satın algrandpashabetholiganbetcasibomcasibomgrandpashabet güncel girişholiganbet girişmatbet güncel girişvdcasino girişcasibomjojobetromabet girişmatbetimajbetsekabetmarsbahisamgbahiscasinowonbetplaycasinoroyalteosbetbahiscasinobetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetcasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes