नक्सलबाड़ी,21 फरवरी (नि.सं.)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रथ यात्रा आज नक्सलबाड़ी पहुंची है। हाथीघिसा टोल प्लाजा के पास परिवर्तन रथ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए आगे बढ़ी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के तहत हाथीघिसा टोल प्लाजा पहुंची।
इसके बाद बाइक रैली के साथ सुरेश क्षेत्री के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात नक्सलबाड़ी बस स्टेंड में सभा का आयोजन किया गया। वहां से निकल कर रथखोला स्थित सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद खोरीबाड़ी की ओर निकल गए। परिवर्तन रथ यात्रा में भारती घोष, स्थानीय सांसद राजू बिष्ट, भाजपा महासचिव सायंतन बसु, जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला सचिव दिलीप बारोई, नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय, महासचिव टीकाराम दहाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष असित मालाकार, प्रेम प्रकाश ओझा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि बंगाल के जागरूक लोग राज्य में परिवर्तन चाहते हैं और यह परिवर्तन यात्रा बंगाल को लोगों को जागरूक करेगी और राज्य में वास्तविक परिवर्तन आएगा ।