उत्तर बंगाल, समाचार
नक्सलबाड़ी में शपथ समारोह का लाइव प्रसारण, फिर बंटी झालमुड़ी
नक्सलबाड़ी, 9 मई (नि.सं.)। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में पहली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण नक्सलबाड़ी में बड़े मंच पर दिखाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे।नक्सलबाड़ी मंडल बीजेपी की ओर से पानीघाटा मोड़ पर विशेष मंच तैयार किया गया था। समारोह के दौरान इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
शपथ ग्रहण खत्म होते ही कार्यकर्ताओं के बीच झालमुड़ी का वितरण किया गया। यह कदम ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री पर किए गए झालमुड़ी वाले तंज के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी समर्थकों ने इस आयोजन के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और नए सरकार के प्रति उत्साह दिखाया।
