राजगंज, 23 जून (नि.सं.)। आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर राजगंज ब्लॉक के मांतादाड़ी ग्राम पंचायत में भारी तनाव देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आवास योजना के तहत घरों के वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है। उनका दावा है कि एक व्यक्ति के जॉब कार्ड का इस्तेमाल कर दूसरे को सरकारी आवास का लाभ दिया गया। इसके अलावा कई फर्जी जॉब कार्ड के जरिए भी घर आवंटन किए जाने का आरोप लगाया गया है। इससे असली लाभार्थी योजना से वंचित रह गए हैं।
इन आरोपों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रधान से जवाब मांगा। उनका कहना है कि प्रधान संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं, जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रधान और कर्मचारियों को अंदर ही रखकर बाहर से कार्यालय में ताला लगा दिया।
