राजगंज,11 अगस्त (नि.सं.)। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को बेलाकोबा में रक्षाबंधन मनाया गया। राजगंज विधानसभा के भाजपा महिला मोर्चा के उत्तर मंडल ने बेलाकोबा चौकी, बेलाकोबा स्टेशन, स्वास्थ्य कर्मियों व राहगीरों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा उत्तर मंडल की अध्यक्ष माधवी राय, माया राय, अर्जुन मंडल, देबाशीष दे, निताई मंडल, तपन राय आदि उपस्थित थे।