भाजयुमो रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की तरफ से चक्करमाड़ी में सफाई अभियान 

खोरीबाड़ी, 21 सितंबर  (नि.सं.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल की तरफ से चक्करमाड़ी में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को साफ़ – सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।


जानकारी देते हुए भाजयुमो मंडल महासचिव मृणमय राय ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा एवं समर्पण अभियान का आह्वान किया गया है।

इसी के मद्देनजर चक्करमाड़ी बाजार में साफ – सफाई किया गया। इस दौरान भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, मंडल महासचिव संतोष कुमार राय, सचिव निरेन बर्मन, नांटू मंडल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, महासचिव मृण्मय राय, बबीता क्षेत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *