तीस्ता नदी के किनारे से लापता चाय श्रमिक का शव बरामद 

जलपाईगुड़ी, 9 मई (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी से एक लापता चाय श्रमिक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम रतिया उरांव है। वह जलपाईगुड़ी के भांडीगुड़ी चाय बागान में श्रमिक थे। पता चला है कि रतिया चुनाव के बाद से ही लापता थे। परिवार ने कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह, तीस्ता नदी में गाय चरा रहे आस-पास के लोगों ने नदी में सड़ी-गली लाश पड़ी देखी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लाश को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *