अलीपुरद्वार,17 नवंबर (नि.सं.)। डुक्पा जनजाती की संस्कृति को उजागर करने के लिए बक्सा पहाड़ में डुक्पा संस्कृति उत्सव शुरू हो गया है। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। बक्सा पहाड़ के 13 गांवों के डुक्पा समुदाय के निवासियों ने उत्सव में भाग लिया है।
पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने और सभी को डुक्पा संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए डुक्पा नृत्य, डुक्पा गीत, तीरंदाजी प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है। कल डुक्पा जनजाती की विभिन्न खाद्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आज तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। निवासियों का भी मानना है कि इस प्रकार के आयोजन से बक्सा पहाड़ के पर्यटन का और विस्तार होगा।