सिलीगुड़ी,13 नवंबर (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने फांसीदेवा ब्लॉक के विधाननगर इलाके में अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद जब्बार (26) है। वह झिंगीबाड़ी इलाके का रहने वाला है।
विधाननगर पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।