ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,11 सितंबर (नि.सं)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम हमीरुल शेख (24) और अविराज कुमार सिंह (20) हैं। जिसमें हमीरुल मुर्शिदाबाद का और अविराज सिलीगुड़ी के चंपासारी इलाके का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दो युवक दागापूर चाय बगान इलाके में मजदूर बनकर मादक पदार्थ की बिक्री करने पहुंचे थे। जिसकी भनक प्रधाननगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस को लग गई। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चला कर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

दोनों युवकों के पास से पुलिस को प्रतिबंधित कफ सिरफ और एक पैक्टे में 53 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों युवकों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *