सीएए के समर्थन में भाजपा ने घर-घर जाकर किया प्रचार

मालदा, 5 जनवरी (नि.सं.)। मालदा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संर्थन में प्रचार किया। सुबह मालदा के इंग्लिशबाजार नगरपालिका के 1 नंबर महेशपुर इलाके से भेजपा कार्यकर्ताओं ने यह प्रचार अभियान शुरू किया, जिसके तहत लोगों को लिफलेट दिये गये।


इस दौरान उत्तर मालदा केंद्र के भाजपा सांसद खगेन मुर्मु, भाजपा के राज्य महासचिव सुब्रत चट्टोपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद मंडल, स्थानीय पार्षद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *