नक्सलबाड़ी में हाथियों के झुंड से बिछड़ा शावक गांव में घुसा  

क्सलबाड़ी, 7 जून  (नि.सं.)। हाथियों के झुंड से बिछड़कर एक हाथी का शावक गांव  में फंस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नक्सलबाड़ी के केटुगाबुर जोत इलाके की है, जहां सुबह-सुबह हाथी के शावक को लेकर काफी हड़कंप फैल गया।

जानकारी के अनुसार, रात में 60-70 हाथियों का एक झुंड खाने की तलाश में गांव में घुस आया था। बाद में झुंड जंगल की ओर लौट गया, लेकिन एक शावक पीछे छूट गया। सुबह से ही शावक गांव में इधर-उधर घूमता रहा।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद पानीघाटा और टुकुरियाझाड़ रेंज के वनकर्मी और एलीफेंट स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes