चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए कूचबिहार में यज्ञ का आयोजन

कूचबिहार, 22 अगस्त (नि.सं.)। चंद्रयान-3 चंद्रमा के और भी करीब पहुंच गया है। भारत इतिहास रचने की राह पर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। वहीं, कूचबिहार के एक स्वयंसेवी संगठन ने सफल लैंडिंग के लिए कूचबिहार में यज्ञ का आयोजन किया है।


यह यज्ञ कार्यक्रम कूचबिहार के मदनमोहन कॉलोनी इलाके में आयोजित किया गया है। चंद्रयान-3 की सफलता की कामना के लिए आज सुबह से इलाके में विशेष पूजा-अर्चना कर इस यज्ञ का आयोजन किया गया। इलाके को राष्ट्रीय ध्वज से सजाया गया है। इस बारे में संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह यज्ञ पूरे दिन चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *