चाकू से हमला कर घायल करने के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 09 जुलाई (नि.सं.)। घर में घुस कर पड़ोसी पर चाक़ू से हमला करने के आरोप में एनजेपी थाना पुलिस ने पड़ोसी खोखन सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना एनजेपी थाना अंतर्गत बाड़ीभाषा के मदानी बाजार की है।


घटना के बाद आरोपित के घर में लोगों ने जमकर तोड़फोड़ किया। घायल का नाम सुब्रतो दे (30) है। घटना के संदर्भ में घायल सुब्रतो दे के परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी खोखन के साथ सुब्रतो का विवाद हुआ था। विवाद खत्म भी हो गया था लेकिन आज अचानक खोखन उसके घर में घुस आया ओर चाकू से सुब्रतो पर हमला कर फरार हो गया।

जिसके बाद आनन – फानन में घायल सुब्रतो को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल लाया गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां वे इलाजरत है। वही घटना के बाद एनजेपी थाना पुलिस ने आरोपी खोखन सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibomcasibomOnwin