चंद रुपए के लिए टोटो चालक ने युवक को उतारा मौत के घाट

सिलीगुड़ी,7 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना का कारण चंद रुपयों को लेकर होने वाला लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे फूलबाड़ी के छोपाभिटा, सिपाईपाड़ा इलाका स्थित एक नशामुक्ति केंद्र के सामने टोटो के साथ एक युवक को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद टोटो चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने देखा कि टोटो के पास एक अन्य युवक का शव पड़ा हुआ है। जब टोटो चालक ने मौके से भागने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में इसकी जानकारी एनजेपी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उक्त टोटो चालक को गिरफ्तार किया।

साथ ही घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत युवक का नाम रिंटू सरकार उर्फ ​​गोपा है। युवक अंबिकानगर संलग्न माइकल मधुसूदन कॉलोनी इलाके का रहने वाला था। मृतक के खिलाफ थाने में आग्नेयास्त्र, चोरी, डकैती सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं, आरोपी युवक का नाम राजू शाह है। वह सिलीगुड़ी के सूर्यसेन कॉलोनी के डी ब्लॉक का निवासी है। पुलिस को उससे पूछताछ के बाद पता चला कि दोनों के बीच 2400 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने गले में फंदा लगाकर रिंटू की हत्या कर दी। एनजेपी पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetjojobet güncel girişmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren siteleriptvBetebet matbetsekabetgrandpashabetvdcasinopusulabetholiganbetjojobetmegabahisgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetkingbettingkavbetsezarcasinojojobetjojobetmatadorbetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetkingbettingcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetholiganbetholiganbetholiganbetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetjojobetteosbetbahiscasino1winbahiscasinobetgitromabetgameofbetradissonbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetbetbey girişjojobetjojobetbetgaranticashwingrandpashabetmatbet girişmatbetimajbetpusulabetvdcasinoVDCasinobetciojojobetgrandpashabetjojobetgrandpashabetjojobetgrandpashabetamgbahisholiganbet girişjojobetbetsalvadorradissonbetradissonbet girişpusulabet girişbetcio girişporno izledeneme bonusu veren sitelermegabahis Built with ❤︎ by appycodes