चार घंटे के भीतर चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी को भेजा जेल

सिलीगुड़ी, 4 जुलाई (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने चोरी की शिकायत के महज 4 घंटे में पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने चोरी की स्कूटी बरामद किया है। साथ ही इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शेख रोहित है। वह हैदरपाड़ा का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 2 तारीख को रात को चार नंबर वार्ड निवासी शुभदीप साहा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 45 नंबर वार्ड अंतर्गत बाघाजतिन कॉलोनी में गये थे। कार्यक्रम से जब वह वापस घर लौटने के लिए बाहर निकले तो देखा कि उनकी स्कूटी गायब थी। इसके बाद शुभदीप साहा ने 3 तारीख को प्रधान नगर थाने में स्कूटी चोरी की एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

लिखित शिकायत के मात्र 4 घंटा के अंदर ही प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने सर्किट हाउस मस्जिद मोड़ इलाके में चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी शेख रोहित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को पता चलता है कि आरोपी स्कूटी को बिक्री करने के लिए वहां पर पहुंचा था। आज आरोपी को स्कूटी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes