चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार घायल

सिलीगुड़ी, 29 अगस्त (नि.सं.)। गोसाईपुर स्थित एशियन हाईवे – 2 पर एक बाइक और एक चार पहिया वाहन की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान सिलीगुड़ी निवासी निर्मल गुप्ता के रूप की गई है।


बताया गया है कि आज सुबह निर्मल गुप्ता बाइक से सिलीगुड़ी से गोसाईपुर जा रहे थे। तभी तेज़ रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने गोसाईपुर स्थित एशियन हाईवे – 2  पर बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद स्थानीय लोग घायल को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही बागडोगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *