छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक के खिलाफ

सिलीगुड़ी,12 मई (नि.सं.)। ट्यूशन पढ़ाने का फायदा उठाकर एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक के खिलाफ उठे है। सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके की निवासी उक्त छात्रा 32 नंबर वार्ड अंतर्गत सुकांतनगर इलाके के निवासी सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक विधायक चंद्र दास के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

आरोप है कि शिक्षिक वहां छात्रा का यौन उत्पीड़न करता था। वहीं, घटना के बाद छात्रा ट्यूशन पढ़ने नहीं जाना चाहती थी। इसके बाद छात्रा की मां ने उसे ट्यूशन भेजने के लिए मजबूर की तो वह फूट-फूट कर रोने लगी। बाद में उसने अपनी मां को बताया कि शिक्षक कई महीनों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे है। बुधवार को घटना सामने आते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक के घर पर तोड़फोड़ की।

दूसरी ओर,घटना की जानकारी मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी सजा की मांग में छात्रा के परिवार ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, यह खबर फैलते ही शिक्षक फरार हो गया है। एनजेपी पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं आरोपी शिक्षक विधायक चंद्र दास से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ होने के कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes