छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का किया गया वितरण

सिलीगुड़ी, 5 नवंबर (नि.सं.)।छठ पूजा का महापर्व मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड के पार्षद रंजनशील शर्मा ने छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री और कपड़े वितरित किए है। आज लगभग 80 छठ व्रतियों में सामग्रियां वितरित की गई।


इस संबंध में पार्षद रंजनशील शर्मा ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार छठ व्रतियों की संख्या काफी बढ़ गयी है। कुल मिलाकर करीब 400-500 छठ व्रतियों को इस बार सामग्री दी जायेगी। इसके अलावा छठ पूजा घाट पर रात भर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही खिचड़ी प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibomcasibom