आज 14 नवंबर है यानी कि चिल्ड्रन्स डे। इस अवसर पर गूगल ने डूडल बनाकर बच्चों को खास तोहफा दिया है। गूगल ने भारत में डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसकी थीम अगले 25 वर्षों में भारत' कैसा होगा चुना गया था। आप को बता दे कि भारत में 2022 डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता के विजेता कोलकाता के श्लोक मुखर्जी बने हैं। श्लोक दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
श्लोक ने अपनी तस्वीर में अगले 25 सालों में भारत किस तरह से वैज्ञानिक मानवता की बेहतरी के लिए ईको फ्रेंडली रोबोटिक्स को विकसित करेगा। भारत के पास पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और अधिक विकास करेगा और आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा इसे दर्शाया है।
गूगल के इस डूडल आर्टवर्क प्रोग्राम में देश के करीब 100 से अधिक शहरों के लगभग एक लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गूगल ने छात्रों को 30 सितम्बर की रात 9 बजे तक की समय सीमा दी थी। गूगल ने इन छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें डूडल फॉर गूगल वेबसाइट पर भी जगह दी। इस साइट में कंपनी ने छात्रों द्वारा बनाये गए डूडल से जुड़ी सभी जानकारी दी।