छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,11 दिसंबर(नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने स्कूटी से सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।छिनतई करने वाले गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम तुषार राय उर्फ ​​बॉब और राहुल विश्वास उर्फ ​​मिट्ठू है। ये दोनों प्रधान नगर थाना अंतर्गत 45 नंबर वार्ड के बाघाजतिन कॉलोनी के निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 9 दिसंबर की रात को एक महिला काम से लौटकर अपनी घर जा रही थी। तभी प्रधान नगर सिस्टर निवेदिता स्कूल के पास पीछे से दो स्कूटी सवार युवक आए और महिला का बैंग छिनतई करके फरार हो गए। इसके बाद वारदात के अगले दिन यानी 10 दिसंबर को महिला ने प्रधान नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छिनतई बाज गिरोह के सदस्यों का पहचान किया और 45 नंबर वार्ड अंतर्गत बाघाजतिन कॉलोनी से छिनताई की घटना को अंजाम देने के आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस को संदेह है कि तुषार राय और राहुल विश्वास का एक गिरोह है। यह गिरोह शाम और रात के समय अकेले सड़क पर चलने वाले लोगों से छिनतई करते है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet güncel giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisromabettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobet girişsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetgrandpashabet girişgrandpashabetsekabetmatbetimajbetsekabetmatbet girişimajbet girişsekabetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes