कूचबिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का किया जा रहा कोरोना जांच

कूचबिहार, 07 सितंबर (नि.सं.)। राज्य में सितंबर महीने का साप्ताहिक लॉकडाउन का आज पहला दिन है। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए कूचबिहार पुलिस सुबह से अभियान चला रही है। दूसरी तरफ, कूचबिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर बार लॉकडाउन के दौरान प्रशासन अभियान चलाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को गिरफ्तार करती है।


 

लेकिन फिर भी तस्वीर जस की तस है। लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रख बेवजह सड़कों पर निकल रहे है। जिसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अनावश्यक रूप से सड़कों पर निकलने वाले लोगों के कोरोना जांच की जा रही है। इसके अलावा, कूचबिहार शहर के विभिन्न मोड़ों में भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *