कूचबिहार में प्रशासन की ओर से निकाली गई रंगारंग शोभायात्रा

कूचबिहार, 1 सितंबर (नि.सं.)। बंगाली के सर्वश्रेष्ठ त्योहार दुर्गा पूजा को यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी गई है। यूनेस्को को अभार व्यक्त के लिए आज पूरे राज्य में विशेष शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में प्रशासन की ओर से कूचबिहार शहर में भी एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कूचबिहार शहर में जेनकिंस स्कूल मोड़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर बोड़ो देवी मंदिर के सामने संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में कूचबिहार जिलाशासक पवन कादियान, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, रवींद्रनाथ घोष, मेखलीगंज के विधायक परेश चंद्र अधिकारी, सीताई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश चंद्र वर्मा बसुनिया, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के चेयरमैन पार्थ प्रतिम राय मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *