चोपड़ा में प्राइमरी विद्यालय में अग्निकांड

इस्लामपुर, 2 अगस्त (नि.सं.) । चोपड़ा थाना अंतर्गत घिरनीगांव ग्राम पंचायत के कांचनाडांगी परित्यक्त प्राइमरी विद्यालय में अग्निकांड की घटना घटी है। यह घटना शनिवार रात को घटी है। बताया गया है कि कल रात को स्थानीय लोगों ने उक्तपरित्यक्त प्राइमरी विद्यालय में आग लगते देखा।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। साथ ही घटना की जानकारी लालबाजार पुलिस चौकी व चोपड़ा प्रशासन को दी गयी। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर दमकल विभाग के एक इंजिन घटनास्थल पर पहुंचा।

दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस संबंध में चोपड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवायी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes