चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

फांसीदेवा, 8 दिसंबर (नि.सं.)। चोरी के आरोप में फांसीदेवा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गौतम माली (40) और नारायण बैरागी (35) है। गौतम माली सिलीगुड़ी के फकदईबाड़ी के निवासी है और नारायण बैरागी फांसीदेवा के गुआबाड़ी इलाके के निवासी है।

बताया गया है कि पिछले शनिवार को फांसीसीवा ब्लॉक के जालास निजामतारा अचंल के छोटो पथुरामजोत गांव में ललित सिंह नामक एक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात घटी थी। चोरों ने घर से सोने के जेवर और नकदी समेत कुछ सामानों पर अपना हाथ साफ किया था। घटना के बाद घर के मालिक ने इस संबंध में फांसीदेवा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने मंललवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes