सिलीगुड़ी, 21 मई (नि.सं.)। एक माह पहले फूलबाड़ी उच्च विद्यालय से कई पंखे चोरी हो गए थे। वहीं, सूर्यसेन कॉलोनी के एक मंदिर से पूजा सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ किया था।शिकायत के आधार पर जांच में जुटी एनजेपी पुलिस ने स्कूल और मंदिर में चोरी हुए सामानों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम आकाश हिला और विजय राय है।
पुलिस सूत्रों के अनुसर आरोपी लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हैं। शुक्रवार को अभियान चलाकर चोरी के सामानों के साथ इन्हें गिरफ्तार किया गया है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।