‘चोर धरो जेल भरो’ नारे के साथ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

राजगंज,4 अगस्त (नि.सं.)। ‘चोर धरो जेल भरो’ नारे के साथ राजगंज में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। आज शाम राजगंज भाजपा के दक्षिण मंडल की ओर से एक रैली निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता-समर्थकों ने राजगंज पोस्ट ऑफिस मोड़ से राजगंज बाजार तक एक रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राजगंज बाजार के पास एक पथ सभा भी की।


भाजपा के दक्षिण मंडल के अध्यक्ष सुशांत राय ने कहा कि आज हम राजगंज में रैली और पथ सभा किया है। पश्चिम बंगाल में शिक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में आज यह रैली और पथ सभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान भाजपा के दक्षिण मंडल के अध्यक्ष सुशांत राय, बिधान झा,सनातन भौमिक, तपन राय समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *