चुनाव परिणाम के बाद शहर में शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय वाहिनी ने किया रूट मार्च

सिलीगुड़ी, 4 मई (नि.सं.)। चुनाव परिणाम आने के बाद शांति बनाए रखने के लिए केंद्रीय वाहिनी द्वारा सिलीगुड़ी में रूट मार्च किया जा रहा है। 2 मई के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं घट रही हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम के 44 नंबर वार्ड में कई वाहनों और घरों में तोड़फोड़ की गई थी।


इसके अलावा सोमवार दोपहर को हिलकार्ट रोड पर दो गुटों के बीच विवाद भी हुआ था। जिसके चलते इलाके में व्यापक तनाव का माहौल देखा जा रहा है। इसके बाद शहर में शांति बनाए रखने के लिये केंद्रीय वाहिनी के जवानों द्वारा आज दोपहर से कई स्थानों पर रूट मार्च किया गया। जवानों ने आज हाशमी चौक से एयरव्यू मोड़ तक गश्त किया। वहीं, भक्तिनगर थाना इलाके में भी रूट मार्च किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *