छठ घाट के स्थाई समाधान के लिए गौतम देव ने लालमोहन मौलिक निरंजन घाट का किया परिदर्शन 

सिलीगुड़ी,15 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने बुधवार को छठ घाट के स्थाई समाधान के लिए लालमोहन मौलिक निरंजन घाट का परिदर्शन किया।
 
गौरतलब है कि बंगालियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में एक शारदीय नवरात्र में और कुछ दिन है। इसके बाद छठ पूजा। वहीं, ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट की भी लागू है। ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट की वजह से कई तरह के पिछले वर्ष कठिनाइयों का सामना छठ भक्तों को करना पड़ा था। वहीं, निगम द्वारा घाट का सौंदर्यीकरण किये गए कार्य को भी तोड़ना पड़ा था। 
 
जिस वजह से इस बार वर्तमान निगम बोर्ड पहले से ही इसके निपटारे में जुट गई है। इसी वजह से प्रशासक गौतम देव ने लालमोहन मौलिक निरंजन घाट का परिदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लालमोहन मौलिक निरंजन घाट की समस्या को स्थायी रूप से कैसे हल किया जाए। इसी के मद्देनजर उन्होंने घाट का परिदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *