चुनाव से एक दिन पहले दिनहाटा का माहौल गर्म, बमबारी और गोलीबारी में 4 घायल

कूचबिहार, 7 जुलाई (नि.सं.)। चुनाव से पहले दिनहाटा के कालमाटी इलाका का माहौल गर्म हो गया है। पंचायत चुनाव होने में अब एक ही दिन बचे है। इस बीच लगातार बमबाजी और गोलीबारी से दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक के बामनहाट 2नंबर ग्राम पंचायत का कालमाटी इलाका गर्म हो गया है। आरोप है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक प्रचार के बाद प्रत्याशी के घर के बाहर बैठे थे।


तभी बाइक पर कुछ बदमाश आये और अचानक उन पर हमला कर दिया। इस दौरान गोलियां और बम फेंकी गई। इस घटना में चार भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक घायल हो गए। चार में से एक की हालत गंभीर है।भाजपा कार्यकर्ता पीयूष बर्मन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिलन बर्मन, चंद्रा बर्मन, अर्जुन बर्मन को गोली लगी है। साथ ही हीरो बर्मन नामक एक व्यक्ति घायल हो गया है।

दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में 4 लोगों को बरामद कर बामनहाट ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस घटना में एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *