चुनाव के बाद पोड़ाझाड़ में दिखा तनाव का माहौल

सिलीगुड़ी, 18 अप्रैल (नि.सं.)। चुनाव के बाद सिलीगुड़ी के नौकाघाट संलग्न पोड़ाझाड़ में अशांति का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल डाबग्राम-फूलबाड़ी केंद्र के पोड़ाझाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था।


घटना के बाद आज सुबह भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी इलाके में पहुंची। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी थे। वही, उल्टा पोड़ाझाड़ इलाके के निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार लोगों द्वारा उन्हें धमकी दी।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची। इस बीच उम्मीदवार शिखा चटर्जी एनजेपी थाने में पहुंची और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर बीती रात हमला किया गया था। साथ ही कार्यकर्ताओं को मारा पीटा भी गया था। इधर, तृणमूल की ओर से बताया गया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *