चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार करते दिखे अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 14 अप्रैल (नि.सं.)। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे चुनावी समर की सरगर्मिया भी बढ़ती जा रहीं है। साथ ही प्रत्याशियों की धड़कने भी तेजी से बढ़ गई है। सिलीगुड़ी में विधानसभा चुनाव 17 अप्रैल को होेने वाला है।


सिलीगुड़ी से चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अंतिम दिन भी चुनाव प्रचार करने का एक मौका छोड़ने से भी नहीं चूके। सिलीगुड़ी के सभी उम्मीदवार अंतिम दिन के चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। वहीं, सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य आज सुबह से मैदान में उतर गये। आज उन्होंने विबेकानंद रोड इलाका और रेड लाइट इलाके में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के 7 नंबर वार्ड के को-ऑडिनेटर पिंटू घोष समेत अन्य कार्यकर्ता और समर्थक थे।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं एक सौ प्रतिशत जीतने के बारे में आशावादी हूं। मैं 25 साल से विधायक के रूप में शहर का विकास कर रहा हूं। हमने धोखा नहीं बल्कि लोगों की जरूरतों को पूरा किया हैं।


उन्होंने कहा कि शीतलकुची की घटना के बाद सिलीगुड़ी में कई लोग डरे हुए हैं। हालांकि,सिलीगुड़ी एक अगल शहर है। सिलीगुड़ी में कभी कोई राजनीतिक संघर्ष नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *