फुलबाड़ी में ऑटो पार्ट्स मरम्मत की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

फुलबाड़ी, 13 मई (नि.सं.)। फुलबाड़ी बाईपास इलाके में एक वाहन ऑटो पार्ट्स मरम्मत की दुकान में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह इस घटना का खुलासा हुआ। आरोप है कि देर रात बदमाशों ने दुकान के पीछे लगे टिन को काटकर अंदर प्रवेश किया। दुकान मालिक ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो पीछे का टिन कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान मालिक के अनुसार, करीब 40 से 45 हजार रुपये के वाहन मरम्मत के विभिन्न उपकरण और पार्ट्स चोरी हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी दुकान में कई बार चोरी हो चुकी है, जिससे इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल है। घटना की सूचना एनजेपी थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *