सिटी ऑटो में एक महिला यात्री के पर्स चोरी के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी,23 जुलाई (नि.सं.)। सिटी ऑटो में एक महिला यात्री के पर्स चोरी के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस घटना में पुलिस ने एक अन्य महिला को भी हिरातस में लिया है।


बताया गया है कि आज नक्सलबाड़ी से पानीटंकी जाते समय क्वार्टर मोड़ पर सिटी ऑटो से एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया था। घटना के बाद महिला यात्री ने नक्सलबाड़ी थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर नक्सलबाड़ी बाजार से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने एक अन्य महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पर्स में दस हजार रुपये नकद समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आरोपियों को रविवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *