त्रिकोणीय प्रेम विवाद में 10वीं के छात्र की हत्या, सुकना जंगल से शव बरामद

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के विवाद में 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र शुभजीत मोदक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीन दिनों से लापता शुभजीत का शव सोमवार को सुकना जंगल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक शुभोजित मोदक माटीगाड़ा थाना अंतर्गत शिमुलतला इलाके का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार से लापता था। परिवार का आरोप है कि इलाके का ही 25 वर्षीय युवक राज पासवान फोन कर शुभोजित को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से ही शुभोजित का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे राज पासवान ने शुभोजित को फोन कर बाहर बुलाया था। रात करीब 10 बजे से शुभोजित का मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच परिवार ने अपहरण की आशंका जताते हुए माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक नाबालिग किशोरी को लेकर राज पासवान और शुभोजित के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसी प्रेम संबंध को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

मामले की जांच करते हुए माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात इलाके के ही एक 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने सुकना जंगल से शुभजीत का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, जंगल में शुभोजित और राज पासवान के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान शुभोजित की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद से मुख्य आरोपी राज पासवान फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस घटना को लेकर इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की परिजनों ने आरोप लगाया कि राज पासवान ने साजिश के तहत मिलने के बहाने उसके भाई को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetbetgarantijokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdegiscek2bahiscasinoholiganbetpusulabetgrandpashabetvdcasinosekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkazandrabetgarantigrandpashabet güncel girişjojobet güncel giriştipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetcasibompusulabetcasibomcasibomcasibomgrandpashabetdegiscek1grandpashabet güncel girişcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetpalacebetbetsalvadorcasinoroyalbetplaymercurecasinoesbetbetbeynesinecasinowbahisjojobetgrandpashabetholiganbetgameofbet1winteosbetgrandpashabetgrandpashabet girişwbahis girişwbahis Built with ❤︎ by appycodes