उत्तरकन्या में CM शुभेंदु अधिकारी की अहम बैठक, बाढ़ और सड़क सुरक्षा पर बड़े फैसले  

फूलबाड़ी, 3 जून (नि.सं.)। उत्तरकन्या में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर बंगाल की बाढ़ स्थिति, एनबीडीडी के नए क्षेत्रीय कार्यालय और सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शुक्रवार को उत्तरकन्या में उत्तर बंगाल के आठ जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक हुई। बैठक के बाद पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए विभिन्न फैसलों की जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि बैठक में उत्तर बंगाल की मानसून स्थिति, बाढ़ से निपटने की तैयारी, विभिन्न जिलों के बुनियादी ढांचे के विकास और प्रशासनिक सेवाओं को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उत्तर बंगाल विकास विभाग का एक क्षेत्रीय कार्यालय मालदा के गाजोल में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जो मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के विकास कार्यों और प्रशासनिक सेवाओं के समन्वय का काम करेगा।

हाल ही में हुए मयनागुड़ी बस हादसे के मद्देनजर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को भी विशेष महत्व दिया गया। निर्णय लिया गया है कि एनबीएसटीसी की सभी बसों में स्पीडोमीटर और निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना के बाद रात में बैरिकेड हटाने और बीएलआरओ कार्यालयों में सीसीटीवी निगरानी को लेकर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन को बाढ़ की अग्रिम चेतावनी और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, मयनागुड़ी के दर्दनाक बस हादसे में मृत और घायल लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे गए। उत्तरकन्या में उपस्थित प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सहायता राशि प्रदान की और उनसे बातचीत की। सरकार की ओर से भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetticketmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes