मुख्यमंत्री ने एक साल में राज्य में 1 लाख 25 हजार नौकरियों की घोषणा

पंचायत चुनाव से पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में 1 लाख 25 हजार नौकरियों की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नबन्ना में पत्रकार वार्ता कर विभिन्न सरकारी रिक्त पदों के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की बात कही। इनमें प्राथमिक विद्यालयों में 11,000, उच्च प्राथमिक में 14,500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही ग्रुप डी, आंगनबाड़ी, 2000 चिकित्सक, 7000 नर्स और पुलिस के विभिन्न पदों और अन्य सरकारी रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। अगले 1 साल के भीतर सभी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1-2 महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *