सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज  

सिलीगुड़ी, 27 मई (नि.सं.)। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, 2025 में कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने हिंदू समुदाय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

शिकायतकर्ता रिंकी चटर्जी सिंह का आरोप है कि उस समय जब उन्होंने प्रधाननगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की। साथ ही उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा, 2026 विधानसभा चुनाव से पहले धरना मंच से हिंदुओं के खिलाफ कथित विवादित बयान दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। इन दोनों घटनाओं को आधार बनाकर सिलीगुड़ी साइबर थाने में फिर से शिकायत दर्ज की गई है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में अब तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *