कांग्रेस व वामफ्रंट ने संयुक्त रूप से प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की के समर्थन में पानीटंकी में की जनसभा

खोरीबाड़ी, 9 अप्रैल (नि.सं.)। रानीगंज पानीसाली अंचल-1 कांग्रेस व वामफ्रंट ने संयुक्त रूप से फांसीदेवा विधानसभा से प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की के समर्थन में पानीटंकी के सिमुलतला में पथसभा किया।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य व दार्जिलिंग जिला पर्यवेक्षक अनिल नेगी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू सरकार, सेवा दल नेता किरण छेत्री, माइनोरिटी जिलाध्यक्ष मस्लुद्दिन अख्तर, जिला सचिव माधव सरकार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलोक राय, सीपीआईएम नेता मोहन छेत्री, विदुभूषण बर्मन, संतोष कुमार सिंह, अरूप दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी नेता संतोष कुमार सिंह ने बताया संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की के समर्थन में एक पथसभा का आयोजन किया गया। पथसभा के दौरान लोगों से सुनील चंद्र तिर्की के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया गया।

प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की ने कहा केंद्र व राज्य सरकार से जनता परेशान है। महंगाई चरम सीमा पर है। इसे देखते हुए लोगों ने संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। भारी मतों से जीत पक्की है। बंगाल में संयुक्त मोर्चा की सरकार बनना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbet girişmobilbahisGrandpashabet girişesrar satın alchild pornimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes