कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर मालाकार ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर की पत्रकार सम्मेलन

सिलीगुड़ी, 9 जनवरी (नि.सं.)। भारत जोड़ो यात्रा 21 जनवरी को सिलीगुड़ी महकमा के विधाननगर मुरलीगछ इलाके में पहुंचेगी। वहां से फांसीदेवा,बागडोगरा होते हुए 22 को सिलीगुड़ी मुख्य मार्ग की परिक्रमा करेगी।


इसके बाद 23 जनवरी को राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दागापुर मैदान से कार्शियांग के लिए रवाना होगी। दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर मालाकार ने आज दार्जिलिंग जिला राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन और प्रियंका गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा पर हो सकती हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज विभिन्न ब्लॉकों के नेताओं के साथ बैठक की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *