कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खोरीबाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन 

खोरीबाड़ी,28 दिसंबर (नि.सं.)। कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज पानीसाली अंचल -1 कांग्रेस कमिटी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्थानीय विधायक सुनील चंद्र तिर्की, अंचल अध्यक्ष चकरे छेत्री, अंचल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह, अनन्तो बर्मन, रंजीत बर्मन, संतोष झा, शिवनारायण पोद्दार, साइबू उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
जानकारी देते हुए रानीगंज पानीसाली अंचल कमिटी के वर्किंग अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया।
इसके बाद करीब 40 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक सुनील चंद्र तिर्की ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *