कांस्टेबल लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले में इटाहार से एक गिरफ्तार, आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

सिलीगुड़ी, 31 मई (नि.सं.)। कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा में असल के जगह नकल परीक्षार्थी के फर्जीवाड़े मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने इटाहार से लिंक मैन को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम राजा बसाक है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से गत 22 मई को कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान असल के जगह नकल परीक्षार्थी के फर्जीवाड़े के आरोप में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन की पुलिस ने 15 फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इन 15 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर राजा बसाक का नाम सामने आया।

इसके बाद माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने इटाहार जाकर राजा बसाक को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी ले लाई। इसके बाद उसे आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद अदालत ने आरोपी राजा बसाक को पांच दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet girişmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes