कूचबिहार के दौरे पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

कूचबिहार,5 जनवरी (नि.सं.)। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार आज कूचबिहार दौरे पर आए है। सुकांत मजूमदार ने कूचबिहार के मदनमोहन मंदिर में पूजा की। इसके अलावा वह जिला पार्टी कार्यालय में एक सांगठनिक बैठक भी करेंगे।


भाजपा सूत्रों के अनुसार बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।साथ ही उनका दिनहाटा में घायल भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात करने की भी बात है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *