कूचबिहार के हेरिटेज को उजागर करने के लिए 10 दिसंबर को आयोजित होगा ‘रन फॉर हेरिटेज’ मैराथन दौड़

कूचबिहार,19 नवंबर (नि.सं.)। कूचबिहार के हेरिटेज को उजागर करने के लिए कूचबिहार जिला पुलिस की ओर से “रन फॉर हेरिटेज” मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यह मैराथन 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।


आज कूचबिहार जिला पुलिस कॉफेंस हॉल में एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने इस मैराथन दौड़ की घोषणा की। इस दौरान भारतीय एथलीट स्वप्ना बर्मन व अन्य पुलिस अधिकारी समेत जिले की प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थी। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा यह मैराथन दौड़ कूचबिहार के हेरिटेज को उजागर करने के लिए आयोजित की गई है।

यह मैराथन दौड़ दो भागों में होगी। लड़कों के लिए 21 किमी और लड़कियों के लिए 10 किमी मैराथन दौड़ आयोजित किये जायेगे। पुरस्कार के रूप में आर्थिक राशा भी रखा गया है। कूचबिहार हेरिटेज घोषित होने के बावजूद लोग अभी भी इसके बारे में नहीं जानते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित एथलीट स्वप्ना बर्मन ने कहा कि कूचबिहार जिला पुलिस ने एक बहुत अच्छी पहल की है। जो वास्तव में सराहनीय है। आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अच्छा लग रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *