कूचबिहार के घोक्साडांगा अंचल के पंचायत सदस्य ने तृणमूल छोड़कर थामा भाजपा का दामन

कूचबिहार,11 फरवरी (नि.सं)। कूचबिहार के घोक्साडांगा अंचल के एक पंचायत सदस्य ने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। दो दिन पहले तृणमूल की ओर से एक पत्रकार सम्मेकलन कर घोक्साडांगा अंचल के भाजपा के उप प्रधान व एक पंचायत सदस्य को तृणमूल में शामिल करवाया गया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि माथाभंगा के भाजपा विधायक सुशील बर्मन भी तृणमूल में शामिल होंगे।


अंतत: आज तमाम अटकलों पर विराम लग गया। कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष के कार्यालय में पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गये। विधायक सुशील बर्मन ने उन्हें पार्टी का झांडा थमाकर पार्टी में शामिल किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *