कूचबिहार के सागरदिघी में नहाने के दौरान डूबने से व्यक्ति मौत

कूचबिहार,28 दिसंबर (नि.सं.)। कूचबिहार के सागरदिघी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति मौत हो गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने आज दोपहर सागरदिघी के घाट से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति साइकिल से आया था। बाद में वह घाट पर नहाने के लिए उतरा था। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब व्यक्ति नदी से बाहर नहीं आया तो स्थानीय लोगों ने सिविल डिफेंस को सूचना दी। खबर मिलते ही सिविल डिफेंस के सदस्य मौके पर पहुंचे और व्यक्ति का शव बरामद किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *