कूूचबिहार में अफीम की खेती प्रशासन ने नष्ट की

कूचबिहार, 15 जनवरी (नि.सं.)। कूचबिहार जिले के माथाभांगा में अवैध रूप से की जा रही कई बीघा अफीम की फसल को प्रशासन के तरफ से नष्ट कर दिया गया है।


माथाभांगा 1 प्रखंड के हाजराहाट के दईभांगी इलाके में करीब 30 बीघा भूमि पर लगी अफीम व गांजे की खेती नष्ट की गयी। लंबे समय से इस इलाके में अवैध रूप से गांजे व अफीम की खेती हो रही थी।

कोलकाता नारकाॅटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को जब एसएसबी के माध्यम से इसकी जानकारी मिली तो आबकारी विभाग व पुलिस के सहायता से अफीम व गांजे की खेती नष्ट की गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *