कूचबिहार में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

कूचबिहार, 7 अप्रैल (नि.सं.)। कूचबिहार के 4 नंबर वार्ड में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम प्रांतेश साहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह दो युवक बिना नंबर वाले एक बाइक लेकर इलाके में घुसे। इसके बाद उक्त युवकों ने प्रांतेश साहा को गोली मार वहां से फरार हो गए।घटना के बाद उन्हें कूचबिहार एमजेएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के पीछे राजनीतिक संबंध है या नहीं यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

आरोप है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बताया गया है कि घटना में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet girişesrar satın alchild pornimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes