कूचबिहार में भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से लटकता शव बरामद

कूचबिहार,10 अप्रैल (नि.सं.)। कूचबिहार के पातलाखावा में एक भाजपा कार्यकर्ता का फंदे से लटकता शव बरामद होने सेे इलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक भाजपा कार्यकर्ता का नाम अमल दास है।


वह कल रात से लापता थे। इसके बाद आज दोपहर को एक बांस बागान के अंदर से अमल दास का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *